SNOOPY Puzzle Journey एक ऐसा गेम है, जिसमें आपको इतिहास के सबसे प्रसिद्ध एनिमेटेड श्वान के साथ पूरी दुनिया की यात्रा करने का अवसर मिलता है। इस क्लासिक मैच-3 गेम में आप कुछ सबसे जाने-पहचाने चरित्रों के साथ पूरी दुनिया की यात्रा करते हैं, और प्रत्येक चक्र में कुछ रंगीन टुकडों से छुटकारा पाते हैं और अंक संग्रह करते हैं ताकि आप दुनिया के प्रत्येक कोने की यात्रा कर सकें।
SNOOPY Puzzle Journey में ग्राफ़िक्स रंगों से परिपूर्ण है और इसमें इस सीरिज़ के कई अत्यंत ही जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। आप जैसे-जैसे इसके विभिन्न स्तरों को पार करते हैं आपको पहले से ज्यादा रंगीन पिंड मिलते हैं। बस एक ही रंग के तीन पिंडों को मिलाकर कतारों और पंक्तियों को गायब करें और फिर अगली कठिन चुनौतियों की ओर आगे बढ़ें।
हर बार जब आप कोई पहेली पूरी करते हैं, आप किसी नये देश की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। क्या आप फ़्रांस की यात्रा पर जाना चााहते हैं? या फिर इटली की? बस प्रत्येक चक्र में जीत हासिल करें और यात्रा करना जारी रखें! साथ ही, आपको जो पिंड मिलते हैं उन्हें इधर-उधर ले जाने की भी ज़रूरत नहीं है - बस एक जैसे रंग वाले समूहों पर टैप करें और देखें कैसे आपको अंक हासिल होते हैं!
SNOOPY Puzzle Journey की मदद से आप चार्ल्स एम शूल्ज द्वारा डिजाइन किये गये अपने वफादार श्वान साथी के साथ पूरी दुनिया की यात्रा पर निकल सकते हैं। इस गेम में विभिन्न पहेलियाँ हल करने और इस प्रक्रिया में दुनिया के भूगोल के बारे में थोड़ी और जानकारी हासिल करने का भरपूर आनंद लें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
SNOOPY Puzzle Journey के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी